संभल। नखासा थाना पुलिस ने दस-दस हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वांछित अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान दोनों आरोपी पकड़े गए। साथ ही पुलिस ने तीन गैंगस्टर के आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
नखासा थाना के प्रभारी धर्मपाल सिंह पुलिस बल के साथ शनिवार को पक्का बाग के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इस दौरान रुकनुद्दीन सराय निवासी उमर और इमरान पकड़े गए। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों पर दस-दस हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपी उमर के खिलाफ कई मुकदमे थाने में पंजीकृत हैं जबकि इमरान एक मुकदमे में वांछित चल रहा था।
वहीं शाहपुर चमारान में आरिफ, नासिर और छिद्दा को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी गैंगस्टर में निरुद्घ हैं और पुलिस की पकड़ से दूर थे। अब पुलिस ने इन्हें पकड़ा है। वहीं, रायसत्ती तिराहे के पास से साकिब पुत्र दिलशाद को पकड़ा गया।
पुलिस ने इसके पास से चाकू बरामद किया। आरोपी काशीराम कलोनी हयातनगर का रहने वाला है। किसी घटना को अंजाम देने की फिराक में टहल रहा था। नखासा पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे आरोपी तसलीम पुत्र खुर्शीद निवासी कोटगर्बी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा है।