फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिविर में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 900 लोगों ने किया आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मोहल्ला रायसत्ती स्थित राज्यमंत्री गुलाब देवी के आवास पर शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन के लिए काम आने वाले प्रमाण पत्र व पेंशन के लिए आवेदन किया।
विज्ञापन

विधवा, वृद्धा व दिव्यांग पेंशन में आय, निवास प्रमाण आदि की आवश्यकता होती है। इसके लिए लोगों को तहसील के कई चक्कर लगाने पड़ते है। तब कहीं जाकर यह प्रमाणपत्र बन पाते हैं। लेकिन शासन ने नगरपालिका व ब्लाक स्तर पर शिविर लगाकर प्रमाण पत्र निशुल्क जारी किए जाने के निर्देश दिए हैं। तब से लगातार शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
सोमवार को राज्यमंत्री गुलाबदेवी के आवास पर समाज कल्याण विभाग ने शिविर का आयोजन किया। जिसमें करीब 900 लोगों ने प्रमाणपत्र व पेंशन के लिए आवेदन किया। इस दौरान लोगों की आवेदन के लिए खासी भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें