चंदौसी। स्टेशन रोड पंजाबी कालोनी स्थित प्ले वे पालना स्कूल के बच्चे अपने अभिभावकों व स्कूल स्टाफ के साथ सड़कों पर निकले। उन्होंने सड़क पर घूमकर लोगों से शहीदों के परिजनों के लिए फंड इकट्ठा किया। यह फंड सेना के कोष में जमा किया जाएगा।
सोमवार को नन्हे मुन्नो में उस समय शहीदों के प्रति सम्मान देखा गया, जब वह दानपात्र के साथ सड़क पर उतरे और शहीदों के लिए फंड इकट्ठा किया। बच्चे स्कूल के स्टाफ व माता-पिता के साथ फंड जमा करने के लिए निकले।
इस दौरान दानपात्र को तिरंगे से सजाया गया था तथा उस पर देश भक्ति संबंधी नारे लिख रहे थे। भार्गव कालोनी से शुरू होकर बच्चे स्टेशन रोड होते हुए फव्वारा चौक पर पहुंचे। जहां भविष्य में भी शहीदों के प्रति सम्मान व सहयोग के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान दुकानदारों व राहगीरों ने खासा सहयोग किया। प्रधानाचार्य रिचा मल्होत्रा ने सभी का आभार जताया।