फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: 60 साल के वृद्ध ने आठ साल की बालिका के साथ की दुष्कर्म की कोशिश, मासूम के रोने पर मौके पर पहुंचे दादा ने बचाया

Fri, 28 Jan 2022 07:53 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौसी(संभल)

सार

आठ वर्षीय बालिका अपने दो वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पड़ोसी साठ वर्षीय जोगराज बालिका को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया, तब उसके घर कोई नहीं था। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही आठ वर्षीय बालिका को आरोपी ने बहाने से घर बुलाकर लिया उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। बालिका के रोने पर उसकी दादी मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और छेड़खानी में मुकदमा दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह आरोपी को पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


एक मोहल्ले में बुधवार की शाम करीब चार बजे आठ वर्षीय बालिका अपने दो वर्षीय भाई के साथ घर के बाहर खेल रही थी। उस दौरान पड़ोसी साठ वर्षीय जोगराज बालिका को बहाने से बुलाकर अपने घर ले गया, तब उसके घर कोई नहीं था। आरोपी ने बालिका के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। आरोपी के घर के बराबर में रहने वाली किरायेदार ने बालिका के रोने की आवाज सुनकर उसे खोज रहे परिजनों को जानकारी दी। बालिका की दादी ने वृद्ध के घर जाकर देखा तो बालिका रो रही थी। यह सूचना दादी ने घर आकर परिजनों को दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि इस दौरान आरोपी घर से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें