फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनारी क्षेत्र में हो रहे खनन करते हुए तीन को पकड़ा, खनन अधिकारी ने कराया मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
धनारी। खनन अधिकारी ने पुलिस के साथ हरफरी में छापा मारा। पुलिस को देख बालू खनन कर रहे धंधेबाज ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर मौके से भाग गए। पुलिस ने तीन धंधेबाजों को पकड़ लिया। वहीं, थाना क्षेत्र के हरफरी, सिंहपुर, मुकुटपुर, दिनौरा आदि कई स्थानों पर महावा नदी में बड़े पैमाने पर बालू खनन हो रहा है। कई बार पुलिस ने बालू खनन करते हुए ट्रैक्टर-ट्राली पकड़े जा चुके है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह खनन अधिकारी सुरेश लाखड़ा ने पुलिस के साथ हरफरी में महावा नदी पर छापा मारा। पुलिस को देकर खनन धंधेबाज भाग गए। पुलिस ने घेराबंदी कर बालू खनन करते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बालू खनन अधिकारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। बालू खनन के आरोपी निहाल सिंह निवासी गढ़ा, मोहरपाल, रूपकिशोर निवासी हरफरी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान कर कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें