फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: समाधान दिवस में आईं 46 शिकायतें, सिर्फ दो का निस्तारण

विज्ञापन
संभल में संपूर्ण समाधान दिवस में ​शिकायतें सुनते एडीएम प्रदीप वर्मा। संवाद
विज्ञापन
संभल। संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम और सीडीओ ने लोगों की शिकायतें सुनी। विभिन्न विभागों की 46 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से दो शिकायतों का मौके पर समाधान करा दिया गया। शेष शिकायतें विभागों के अधिकारियों को सौंप दी गईं।
विज्ञापन

नई तहसील सभागार में लगे संपूर्ण समाधान दिवस में एडीएम प्रदीप वर्मा, सीडीओ गोरखनाथ भट्ट ने शिकायतें सुनना शुरू किया। शुरुआत से ही फरियादियों की संख्या कम रही। लोग अधिकारियों को शिकायतीपत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाते रहे। कई मामले में विभागीय अधिकारियों को बुलाकर जानकारी लेते हुए निर्देश दिए गए।
समाधान दिवस में राजस्व विभाग की सबसे ज्यादा 24 शिकायतें दर्ज हुईं। पुलिस विभाग की आठ, विकास विभाग की तीन, खाद्य एवं रसद विभाग की दो, समाज कल्याण विभाग की एक, अन्य विभागों की आठ शिकायतें आईं। राजस्व विभाग की दो शिकायतों का मौके पर समाधान करा दिया गया। शेष शिकायतें अधिकारियों को सौंपकर शासन की मंशा के अनुरूप निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान एसडीएम रामानुज, तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

00000000

जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत
संभल। गांव हाजीबेड़ा के ओमप्रकाश ने समाधान दिवस में शिकायतीपत्र दिया। कहा कि जमीन पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर लिया है। इस मामले का वाद एसडीएम न्यायिक की अदालत में चल रहा है। ओमप्रकाश ने प्रारंभिक जांच कराकर कार्रवाई की मांग की। संवाद
00000000

सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की मांग
संभल। समाज हित संरक्षण समिति के अध्यक्ष महंत भगवान शर्मा ने समाधान दिवस में शिकायत देते हुए ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कों को गड्ढामुक्त किए जाने की मांग उठाई। कहा कि सड़क सही होने के कारण लोगों को होती है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार समस्या का समाधान कराया जाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें