चंदौसी। विद्युत वितरण खंड के उपखंड अधिकारी शहर पुनीत दुबे ने बताया कि टाउन में 34400 उपभोक्ता हैं। जिसमें से जून माह का बिजली का बिल 17500 उपभोक्ताओं ने जमा किया है। जो कि पचास प्रतिशत बैठता है। उन्होंने उपभोक्ता से विद्युत बिल जमा कराने के लिए शनिवार से महा डिस्कनेक्शन अभियान प्रारंभ किया गया है। इसके तहत ऐसे बड़े बकायेदार, जिन्होंने चार माह से विद्युत बिल जमा नहीं किया है, उनसे तगादा अथवा कार्रवाई की जा रही है।
शनिवार को ऐसे उपभोक्ताओं के 45 कनेक्शन काटे गए, जबकि 23 उपभोक्ताओं ने संपूर्ण व आंशिक बिक जमा कराया। शहरी 1768 ऐसे उपभोक्ताओं ने जिन्होंने मीटर लगने के बाद एक बार भी बिल जमा नहीं किया है, उनमें से 18 ने बिल जमा किया बारी के 30 दिन में बिल जमा न करने पर कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि शहर को 20 घंटे विद्युत आपूर्ति दी जाए ऐसे प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन विद्युत उपभोक्ता प्रत्येक माह बिल जमा कराने भी आवश्यक है। अगर किसी उपभोक्ता पर गलत बिल पहुंच गया है, तो वह अपने मीटर से रीडिंग का मिलान कर ले और एक मिनट की वीडिया बनाकर आफिस समय में सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक आकर बिल ठीक करा सकता है। बिल विच्छेदन की कार्रवाई जारी बनी रहेगी। विद्युत उपभोक्ता अपने बिल जमा करा दे। अन्यथा कनेक्शन काट दिए जाएंगे।