फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक से ठप सरकारी नलकूप, किसानों ने किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरी(संभल)। एक दशक से ओबरी गांव में स्थापित सरकारी नलकूप ठप है। चौधरी चरण सिंह योजना के तहत बना नलकूप बंद होने के बाद से खंडहर सा हो गया है। न सिंचाई विभाग का इस ओर ध्यान है और न ही किसी जिम्मेदार का। नतीजा किसानों को सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल रहा है। इससे आक्रोशित किसानों ने शनिवार को एकत्र होकर सिंचाई विभाग के खिलाफ विरोध किया। नलकूप को चालू कराने की मांग की।
विज्ञापन

ओबरी गांव में शनिवार को प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि मानसूनी कमजोरी को देखते हुए इस बार सूखा पड़ने की संभावनाएं नजर आ रही है। गांव में एक दशक से भी अधिक से नलकूप ठप्प है लेकिन इसे कोई ठीक कराने वाला नहीं है। चार साल में ही नलकूप का बोरिंग फेल हो गया। अब तक इसकी सुध नहीं ली गई।
नलकूप के ठप होने से किसानों को निशुल्क पानी नहीं मिल पा रहा है। इस बार बिजली की किल्लत इतनी है कि धान की रोपाई ही नहीं हो पा रही है। बार-बार ट्रिपिंग से खेत में पानी नहीं भर पा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में मोहम्मद इब्राहीम, महबूब अली, मोहम्मद यूनुस, सखावत हुसैन, भूरे, मकसूद अली, मोहम्मद अहसान, दिलशाद हुसैन, मोहम्मद नईम, मोहम्मद यूनुस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें