फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियंत्रित बाइक विद्युत पोल से टकराई, एक की मौत दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/असमोली। अनियंत्रित बाइक सवार सड़क किनारे खड़े विद्युत पोल से टकरा गया। इसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घायलों को अस्पताल भर्ती कराया है।
विज्ञापन

असमोली थाना क्षेत्र के गांव सैदपुर गंगू के नजदीक गांव बाबू खंड़ा की ओर से आ रहा बाइक सवार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गया। इसमें थाना क्षेत्र के गांव धारंगपुर के लालू उर्फ सुनील (22वर्ष) पुत्र गंगासरन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि मृतक के चाचा लख्मी और बुआ का बेटा रवि पुत्र देशराज घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सुनील बाबू खेड़ा निवासी अपनी बुुआ के घर से गांव मछरिया निवासी अपनी दूसरी बुआ के घर जा रहा था।
साथ में चाचा लख्मी और बुआ का बेटा रवि भी था। गांव सैदपुर गंगू के नजदीक पहुंचते ही बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। इसमें सुनील की मौत हो गई। जब मृतक के चाचा और भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसा देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पंचनामाभर पोस्टमार्टम के लिए भेेजा। घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। मृतक सुनील की मां अशरफी का रो रो कर बुरा हाल है। युवक अपने चार भाईयों में सबसे छोटा था। जो घर पर रहकर ही मेहनत मजदूरी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें