फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाले में पड़ी मिली युवक की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। मोहल्ले में मांगकर जीवन यापन करने वाले दिमागी रूप से कमजोर युवक की लाश नाले में पड़ी मिली। जिससे मोहल्ले के लोगों में सनसनी फैल गई। तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस युवक की मौत को एक हादसा बता रही है। जोकि पैरों से भी कमजोर था।
विज्ञापन

नखासा थाना क्षेत्र के मोहल्ला रुकमुद्दीन सराय में रविवार को करीब साढ़े 11 बजे 40 वर्षीय एक युवक की लाश नाले में पड़ी मिली। लोगों ने लाश देखकर इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला और मोहल्ले के लोगों से शिनाख्त कराई। लोगों ने बताया कि यह युवक मानसिक रूप से कमजोर था। वह पैरों से भी कमजोर था। चलने में उसे दिक्कत होती थी।
पिछले चार माह से इसी मोहल्ले में रहकर मांग कर जीवन व्यतीत कर रहा था। जिसके ठहरने का कोई निश्चित स्थान नहीं था। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि युवक मानसिक रूप से कमजोर था जिसे चलने में भी दिक्कत होती थी वह बोलता भी नहीं था।
विज्ञापन

संभवत यहां से गुजरने के दौरान वह नाले में गिर गया होगा। जिसे कोई देख नहीं पाया और समय रहते मदद नहीं मिली। जिससे नाले में ही उसकी मौत हुई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें