चंदौसी। कोरोना बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाने के बहाने एक व्यक्ति के मोबाइल पर भेजा गया ओटीपी पूछ कर साइबर ठग ने उसके खाते से 35 हजार रुपये उड़ा दिए। मोबाइल पर खाते से पैसे कटने का मैसेज आया,तो ठगी का पता चला। पीड़ित ने थाने में व साइबर सेल में शिकायत की है।
चंदौसी के मोहल्ला जारई गेट निवासी ने विजयप्रकाश ने शिकायती पत्र में बताया कि उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। आरोपी ने स्वयं को स्वास्थ्य विभाग से बताया और पूछा कि कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगी या नहीं। मना करने पर आरोपी ने बताया कि बूस्टर डोज लगवाने के लिए पंजीकरण कर सर्टिफिकेट जारी करना होगा। इसके बाद उनसे मोबाइल पर भेजे गए ओटीपी को पूछा। ओटीपी बताने के कुछ देर बाद उसके खाते में तीन बार में 35 हजार रुपये की धनराशि कट गई। इसके बाद उसके बाद ठगी का पता चला। सोमवार को विजय प्रकाश ने बैंक पहुंचकर खाता बंद कराया। इसके बाद कोतवाली चंदौसी व साइबर सेल में मामले की शिकायत की है।