तेज हवाओं के साथ शुक्रवार की रात्रि झमाझम बारिश हुई। ग्रामीण क्षेत्र की बिजली लाइनें ब्रेड डाउन में चली गईं। संभल डिवीजन के अंतर्गत आने वाले 300 से अधिक गांवों के लोग अंधेरे में रहे।
कई फीडरों पर शनिवार को शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता गोपाल सिंह ने शनिवार को शाम बताया कि दिने में ब्रेक डाउन अडैंट कराए गए हैं। अधिकतर स्थानों पर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। ताजा बारिश से गन्ने की फसल को पानी मिल गया।
किसानों के मुताबिक बारिश से धान की रोपाई के लिए खेत तैयार करना आसान हो गया है। गुलालपुर जाटों वाला गांव के किसान वीरेंद्र सिंह ने कहा कि किसान बारिश का इंतजार कर रहे थे। फिलहाल की बारिश से तो फायदा मिला है लेकिन ज्यादा बारिश होने पर नुकसान हो सकता है।
वहीं संभल जिले के डिप्टी आरएमओ जेपी सिंह ने बताया कि जिले में कहीं भी खुले में खाद्यान्न नहीं रखा गया है। एफसीआई और एसएफसी के गोदामों में खाद्यान्न रखा जाता लेकिन इस बार अधिकतर गोदाम इस समय खाली हैं।