फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्रेक डाउन पर तीन घंटे बंद रही आधे शहर की विद्युत आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पावर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र में ब्रेकडाउन के चलते आधे नगर की विद्युत आपूर्ति तीन घंटे बाधित रही। सुबह के समय बिजली गुल होने पर नागरिकों को पेयजल की समस्या का सामना करना पड़ा। उमस भरी गर्मी में नागरिक परेशान रहे। सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर लोगों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब आठ बजे पावर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र में ब्रेकडाउन के कारण आधे शहर की बिजली गुल हो गई। जिसमें सुभाष रोड, गोलागंज, रायसत्ती, स्टेशन रोड, पंजाबी कालोनी, आवास विकास, मयूर विहार, शक्ति नगर, पंचशील कालोनी, मुरादाबाद गेट, मोहल्ला कागजी, घंटाघर, जारई गेट सहित कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। सुबह के समय बिजली गुल होने से कुछ लोगों को पेयजल की किल्लत सताने लगी। लोगाें ने हैंडपंप से पानी खींचकर सुबह के दैनिक कार्य निपटाए। जिन लोगों के घरों में हैंडपंप नहीं था, उन्हें मोहल्लों में लगे हैंडपंप पर जाकर बाल्टियों में भरकर पानी लाना पड़ा। उपभोक्ताओं ने जब पावर हाउस स्थित विद्युत उपकेंद्र फोन किया तो ब्रेकडाउन होने की जानकारी हुई। सोमवार की सुबह से ही उमस भरी गर्मी होने और विद्युत आपूर्ति ठप रहने पर नागरिकों का घरों में रहना मुश्किल हो गया। सुबह 11 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारु होने पर नागरिकों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें