फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: आरोग्य मेले में 2767 मरीजों को मिला उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जिले के 28 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और पांच नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। जहां 36 चिकित्सकों और 112 पैरा-मेडिकल स्टाफ ने 2767 रोगियों का निःशुल्क उपचार किया। साथ ही, आयुष्मान भारत जनआरोग्य योजना के अंतर्गत 149 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड और 99 आभा आईडी बनाए गए।
विज्ञापन

मेला सत्रों पर बुखार के 232, चर्म रोग के 364, दमा के 295, मधुमेह रोग के 106, नेत्र रोग से संबंधित 28, उच्च रक्तचाप के 58 तथा अन्य रोगों के मरीज देखे गए। बुखार के संबंध में चार मरीजों की मलेरिया और पांच रोगियों की डेंगू की जांच की गई। जिसमें सभी संदिग्ध रोगियों की रिपोर्ट नकारात्मक रही। इसके अलावा एक युद्ध नशे के विरुद्ध के अंतर्गत 161 व्यक्तियों को तंबाकू छोड़ो परामर्श भी दिया गया। सत्रों का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. तरुण पाठक आदि ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें