फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा के रामखिलाड़ी यादव समेत 27 प्रत्याशियों ने दाखिल किए पर्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। कलक्ट्रेट पर विधानसभा चुनाव के लिए गुन्नौर सीट से सपा के रामखिलाड़ी यादव समेत 27 प्रत्याशियों ने 38 पर्चे दाखिल किए। इनमें विधानसभा चंदौसी क्षेत्र के लिए 5, संभल के लिए 10, गुन्नौर के लिए 7 व असमोली के लिए 5 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
विज्ञापन

शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र चंदौसी सीट से 5 प्रत्याशियों ने 6 नामांकन पत्र दाखिल किए। इन निर्दलीय प्रत्याशियों में राजेश कुमार ने दो सेट में अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके अलावा अनिल बाबू, तेजराम व शांतनु सिंह ने तथा आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी रवींद्र कुमार ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र संभल के लिए 10 प्रत्याशियों ने 11 नामांकन पर्चे दाखिल किए। इनमें आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी कासिफ खान ने दो सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा आजाद समाज पार्टी के प्रत्याशी मोहम्मद नदीम, एआईएमआईएम के प्रत्याशी मोहम्मद मुशीर खां तरीन व शिवसेना के प्रत्याशी जाहिद समेत निर्दलीय प्रत्याशियों में तसकीर अहमद, शबाना कौशर, मोहम्मद जैद, मोहम्मद अरकान, इकबाल व सुहैल इकबाल ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
वहीं विधानसभा क्षेत्र गुन्नौर के लिए 7 प्रत्याशियों ने 11 पर्चे दाखिल किए। इनमें सपा के प्रत्याशी रामखिलाड़ी सिंह यादव की ओर से 3 सेट में तथा कांग्रेस प्रत्याशी विजय शर्मा ने 2 सेट में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में पानवती, प्रिया उर्फ प्रीति यादव, लखवेंद्र उर्फ अखिलेश यादव, हरी सिंह व रामखिलाड़ी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा विधानसभा असमोली के लिए 5 प्रत्याशियों की ओर से 7 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इनमें एक-एक नामांकन पत्र सपा की पिंकी यादव, भाजपा के हरेंद्र सिंह व निर्दलीय प्रत्याशी अंजू की ओर से दाखिल किया गया।
विज्ञापन

वहीं कांग्रेस के प्रत्याशी मरगूब आलम ने 2 सेट में तथा निर्दलीय प्रत्याशियों में शकील अहमद ने 2 सेट में, तौफीक ने, गुफरान खां ने तथा महावीर ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस बीच पुलिस क्षेत्राधिकारी गोपाल सिंह मय पुलिस टीम के तैनात रहे। एलआईयू की भी निगरानी रही।
विज्ञापन

वहीं, नामांकन पत्र दाखिल किए जाने की व्यवस्था को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट स्थित सभी नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें