फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जिले के 25 हजार उपभोक्ताओं ने नहीं भरा बिजली का बिल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। संभल जिले में 25,419 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने कनेक्शन लगवाने के बाद अब तक एक बार भी बिजली बिल जमा नहीं किया है। इन उपभोक्ताओं पर विभाग का कुल 94.60 करोड़ रुपये बकाया है। हालांकि शासन की नई योजना के तहत ऐसे उपभोक्ताओं को किस्तों में बिल चुकाने का मौका मिलेगा।संभल जिले में तीन डिवीजन क्षेत्र हैं। इसमें संभल, बबराला और चंदौसी है। तीनों ही डिवीजन क्षेत्रों में कनेक्शन लेकर बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं की स्थिति अलग-अलग है। सरकार ने इन्हें नेवर पेड की श्रेणी में रखा है। आंकड़ों पर गौर की जाए तो बबराला डिवीजन संख्या के लिहाज से सबसे आगे है, जबकि बकाया राशि के मामले में संभल डिवीजन शीर्ष पर है।
विज्ञापन

बता दें कि संभल डिवीजन में 8412 उपभोक्ताओं पर 41.55 करोड़ रुपये बकाया हैं। जबकि बबराला में 9577 उपभोक्ता हैं, जिन पर 21.17 करोड़ रुपये का बकाया है। चंदौसी डिवीजन की स्थिति अपेक्षाकृत बेहतर है, यहां 7430 उपभोक्ता नेवर पेड श्रेणी में आते हैं और इन पर 31.88 करोड़ रुपये की देनदारी है। चंदौसी और बबराला डिवीजन में नेवर पेड श्रेणी में ज्यादातर घरेलू उपभोक्ता हैं, जबकि कमर्शियल, संस्थागत, नलकूप और अस्थायी कनेक्शनों की संख्या बहुत कम है।
संभल के एक्सईएन नवीन गौतम ने बताया कि इस बकाये की वसूली के लिए विद्युत निगम बिजली बिल राहत योजना 2025 योजना लेकर आया है। इस योजना के तहत तीन चरणों में पंजीयन हो सकेगा। हालांकि, पंजीयन के दौरान उपभोक्ता दो हजार रुपये जमा करने होंगे। शेष बकाया जमा करने के लिए तीन तरह के विकल्प मिलेंगे। पहले विकल्प के तौर पर एक मुश्त जमा कर सकते हैं। जबकि दूसरे विकल्प में 750 रुपया मासिक किस्त के रूप में और तीसरे विकल्प में 500 रुपया मासिक किस्त के रूप में जमा हो सकेंगे। बताया कि यह सुविधा उन्हीं उपभोक्ताओं को मिलेगी, जिनका कनेक्शन 31 मार्च 2025 से पहले का है।
विज्ञापन

00000
इनसेट
तीन चरणों में होंगे पंजीयन, सरचार्ज पूरा माफ
योजना एक दिसंबर से शुरू होगी। इसके मुताबिक, योजना का पहला चरण एक दिसंबर से 31 दिसंबर तक और दूसरा चरण एक जनवरी-2026 से 31 जनवरी तक। जबकि तृतीय चरण में एक फरवरी से 28 फरवरी-2026 तक पंजीकरण होंगे। एक्सईएन का कहना है कि एक मुश्त भुगतान करने के लिए पंजीकरण कराने पर सरचार्ज में 100 फीसदी छूट मिलेगी। मासिक किश्त के रूप में भुगतान करने के लिए पंजीकरण कराने पर भी सरचार्ज में 100 फीसदी छूट मिलेगी।
0000
ऐसे करा सकेंगे पंजीयन
योजना का लाभ पाने के लिए उपभोक्ता को विभागीय खंड, उपखंड, कैश काउंटर, यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप, जनसेवा केंद्र आदि के माध्यम से पंजीयन कराना होगा। इसके अलावा विभागीय वेबसाइट www.uppcl.org पर घर बैठे रजिस्ट्रेशन कराया जा सकता है।
00000
इस तरह मिलेगी छूट

उपभोक्ताओं को पहले चरण में 30 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 25 फीसदी, दूसरे चरण में 20 और तीसरे चरण में 15 फीसदी छूट मिलेगी। भुगतान न करने पर डिफॉल्टर श्रेणी में चले जाएंगे और बकाया धनराशि बिल में जोड़ दी जाएगी।
0000
पात्र उपभोक्ता को इस योजना का लाभ मिले, इसके लिए पूरी व्यवस्था बनाएंगे। योजना एक दिसंबर से लागू होगी। चरणबद्ध तरीके से उपभोक्ताओं को लाभ मिलेगा। उपभोक्ताओं के लिए बकाया जमा करने का यह सुनहरा अवसर है। इसका लाभ उठाने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन


-नवीन गौतम, एक्सईएन, संभल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें