फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: प्रधानमंत्री आवास के नाम पर 2.23 लाख रुपये ठगे, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन(संभल)। गांव अझरा निवासी युवक से ठगों ने व्हाट्स एप पर कॉल करके प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर 2.23 लाख रुपये ठग लिए। एएसपी के आदेश पर साइबर थाना पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित ने एएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब ढाई वर्ष पहले प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए जनसेवा केंद्र से आवेदन किया था, जिसके बाद ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच की थी, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल सका।
बताया कि 14 सितंबर को व्हाट्सएप कॉल आई और चार हजार रुपये डलवाए। बाद में अन्य प्रलोभन देकर 2.23 लाख रुपये ठग लिए। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब साइबर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। साइबर क्राइम के प्रभारी अमन सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कराई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें