एक्सईएन दफ्तर में जाने से रोकने पर भड़की भाकियू
बिजली कार्यालय में लो-वोल्टेज व ट्रिपिंग की समस्या को लेकर पहुंचे थे किसान, हंगामा, नारेबाजी
एंचोड़ा कंबोह और लखौरी बिजली घरों से जुड़े लगभग 35 गांवों में लो-वोल्टेज
अमर उजाला ब्यूरो
संभल।
विद्युत वितरण खंड संभल में अधिशासी अभियंता से मिलने पहुंचे पर भाकियू कार्यकर्ताओं और किसानों को कार्यालय में घुसने से रोकने पर हंगामा हो गया। सहायक अभियंता ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। क्षेत्र में लो-वोल्टेज की समस्या को लेकर किसान अधिशासी अभियंता से मिलने गए थे।
भाकियू असली का एक प्रतिनिधिमंडल एंचोड़ा कंबोह, लखौरी जलालपुर, सलखना, सिंहपुरसानी, आदमपुर सहरा बिजली सब स्टेशनों में लो-वोल्टेज होने की समस्या को लेकर अधिशासी अभियंता से मिलने के लिए पहुंचा था। प्रतिनिधिमंडल जैसे ही अधिशासी अभियंता के कार्यालय पर पहुंचा तो एक विद्युतकर्मी ने किसानों को रोकने का प्रयास किया। इसी बात को लेकर किसान भड़क गए। उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। हंगामा के साथ किसानों ने नारेबाजी की। काफी देर तक किसान अफरातफरी रही। सहायक अभियंता ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। बाद में सहायक अभियंता ने एंचोड़ा कंबोह बिजलीघर को कटौती मुक्त करने का आश्वासन दिया। दीपक शर्मा, राजपाल यादव, संजीव गांधी, सुरेंद्र सिंह, अमर सिंह देवल, नेमपाल सिंह, अनादिल हुसैन, विपिन तेजा, दिलशाद हुसैन, हाजी महबूब, महीपाल सिंह, ब्रहमचारी, यादव, जयवीर सिंह, गंगाफल यादव, रामकिशन शर्मा, मुरारीलाल, महेश कुमार, अशोक कुमार, राम सिंह, हरलाल सिंह आदि रहे।