संभल। महिला ने तीन शिशुओं को जन्म दिया है। इससे परिवार में खुशी का माहौल है। वहीं चिकित्सकों ने तीनों शिशुओं और उनकी मां के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। अस्पताल से महिला और शिशुओं को घर भेज दिया गया है। गांव में बच्चों को देखने के लिए लोगों का आना जाना शुरू हो गया है। महिला ने शिशुओं को सामान्य डिलीवरी से तीन बच्चों को जन्म दिया है। एक साथ तीन बच्चाें के जन्म से क्षेत्र में आश्चर्य और करिश्मा होने की चर्चाएं हैं।
सोमवार को एक बजे करीब तहसील के गांव सलारपुर निवासी अशरफ अली की पत्नी खुर्शीद ने नगर के निजी अस्पताल में सामान्य डिलीवरी के बाद तीन शिशुओं को जन्म दिया। तीन बच्चों को देख परिवार में खुशी का माहौल है।
वहीं चिकित्सक भी इसको किसी करिश्मे से कम नहीं मान रहे हैं। शिशुओं का जन्म सामान्य डिलीवरी से हुआ है। देर शाम महिला को शिशुओं के साथ घर भेज दिया गया। इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो एक साथ जन्में तीन शिशुओं को देखने वालों की भीड़ लग गई।
परिजन और आस पड़ोस के लोग एक दूसरे को बधाई देने लगे। महिला के पति ने बताया कि उनके दो बेटियां और एक बेटा है। अब तीन और बेटों का जन्म हुआ है। यह खुशी का दिन है।
सबसे खास बात यह है कि शिशुओं का जन्म सामान्य डिलीवरी से हुआ है। चिकित्सकों के अनुसार महिला और तीनों शिशु स्वस्थ हैं। किसी को कोई खतरा नहीं है। सफल डिलीवरी के बाद चिकित्सक भी खुश नजर आए।