फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: 14 गांवों में 20 ट्रांसफार्मर खराब, जिम्मेदार उदासीन

Thu, 13 Mar 2025 01:10 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन (संभल)। पवांसा सब डिवीजन क्षेत्र के अंतर्गत दो बिजलीघरों से जुड़े 14 गांवों में 20 ट्रांसफार्मर कई माह से खराब हैं। अधिकारियों ने इन्हें बदलने की गुहार लगाई लेकिन सुनवाई नहीं हो सकी। इससे लोगों में रोष है।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि अस्थायी रूप से गांव में रखे अन्य ट्रांसफार्मर से ही विद्युत विभाग ने लाइन जोड़ दी है। ऐसे में ओवरलोड होने से ट्रांसफार्मर खराब होने के बाद बिजली सप्लाई की समस्या हो सकती है। गांव नूरपुर ततारपुर के प्रधान अजय पाल ने बताया कि गांव में कई महीने से तीन खराब ट्रांसफार्मर हैं। ग्रामीण जुगाड़ से ही बिजली सप्लाई चला पा रहे हैं। गंगनेटा की प्रधान संतोष देवी ने बताया कि गांव में ट्रांसफार्मर कई महीने से खराब हैं। कई बार खराब ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन नहीं बदले जा सके।
इन गांवों में खराब हैं ट्रांसफार्मर
कैलादेवी क्षेत्र के गांव लठीरा, निरयावली, चाचूनागल, गौहत, कुंवरपुर, सिसौना, ठाठी, साधनगर और गंगनेटा शामिल हैं। जबकि खिरनी मोहिउद्दीनपुर बिजली घर क्षेत्र के गांव नूरपुर ततारपुर, सिकंदरपुर, खिरनी मोहिउद्दीनपुर और चाचू की मढैया में ट्रांसफार्मर खराब हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गांव में बीते कई महीने से चार ट्रांसफार्मर खराब पड़े हुए हैं। कई बार विद्युत विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इन्हें नहीं बदला जा सका। गांव में अन्य रखे ट्रांसफार्मर से ही ग्रामीण जुगाड़ करके बिजली सप्लाई चलाने को मजबूर हैं। -सत्यपाल सिंह यादव, गांव गंगनेटा

-गांव में एक ट्रांसफार्मर कई महीने से खराब है। लेकिन इसे बदला नहीं जा रहा है। ऐसे में विद्युत उपभोक्ताओं को दूसरे ट्रांसफार्मर से बिजली सप्लाई लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। -जगतवीर यादव, गांव गंगनेटा
-गांव में दो ट्रांसफार्मर कई महीने से खराब हैं। लगातार ग्रामीणों की शिकायत के बाद ही विद्युत विभाग के द्वारा खराब ट्रांसफार्मर नहीं बदले गए हैं। विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा विद्युत उपभोक्ता झेल रहे हैं। होली के पर्व को लेकर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा कोई ध्यान नहीं है। -राम प्रकाश सिंह, गांव ठाठी
-गांव के दो ट्रांसफार्मर खराब होने से गांव के कई परिवारों में बिजली सप्लाई नहीं मिल पा रही है। होली के पर्व पर भी विद्युत विभाग के अधिकारियों ने खराब ट्रांसफार्मर को नहीं बदलवाया है। -अरविंद यादव, गांव निरयावली
-खिरनी मोहिउद्दीनपुर और कैलादेवी बिजली घर क्षेत्र में खराब ट्रांसफार्मर के मामले की जांच होगी। तत्काल ट्रांसफार्मर बदले जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत उपभोक्ताओं के द्वारा भुगतान नहीं करने की समस्या होने की वजह से ट्रांसफार्मर नहीं बदल पाते हैं। प्रत्येक गांव में बिजली सप्लाई होली के पर्व पर हर संभव दी जा रही है। -मनोज कुमार, एसडीओ देहात, सबडिवीजन पवांसा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें