फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार के खिलाफ सपाइयों ने ट्रेन रोकी, जिलाध्यक्ष चोटिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। केंद्र सरकार पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ सीबीआई का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए समाजवादी पार्टी ने विरोध शुरू कर दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को पुलिस की नाकेबंदी के बावजूद सपाई रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। पुलिस, जीआरपी, आरपीएफ के रोकने के बावजूद दादर एक्सप्रेस को रोक लिया। इस दौरान धक्का-मुक्की के बीच स्टेशन पर गेट के लॉक का सरिया पैर में घुसने से जिलाध्यक्ष घायल हो गए। रेल इंजन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन के दौरान अचानक ब्लड प्रेशर डाउन हो जाने से जिलाध्यक्ष बेहोश हो गए। जिससे आंदोलनकारियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन

इस पर ट्रेन के रवाना होने से पूर्व की आंदोलनकारी घायल नेता को लेकर अस्पताल चले गए। सपाइयों के रेल रोको आंदोलन की सूचना पर सुबह ही पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया था। एसडीएम व सीओ भारी पुलिस बल के साथ स्टेशन पहुंच गए। जीआरपी थानाध्यक्ष मनोज कुमार व आरपीएफ ने भी कमान संभाल ली थी। सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष फिरोज खां के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पहुंच गए। लेकिन जब दादर एक्सप्रेस स्टेशन पर पहुंची तो सपाई रोकने के लिए दौड़े।
पुलिस ने रोकने का प्रयास किया लेकिन घेरा तोड़कर सपाई ट्रेन की ओर भागे। इसी धक्का-मुक्की में तेजी से गेट पार करते समय गेट के लॉक का सरिया जिलाध्यक्ष के पैर में लग गया, जिससे घायल हो गए। खून निकलने लगा। लेकिन इसके बावजूद सपाई स्टेशन पर पहुंच गए।
विज्ञापन

ट्रेन समय से पहले ही पहुंच गई थी। सपाई इंजन पर चढ़कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार सपा प्रमुख को डराने के लिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है। इसी दौरान उनका ध्यान पैर से खून बहने की ओर गया औ उनका ब्लड प्रेशर डाउन होने लगा।
जिलाध्यक्ष बेहोशी की स्थिति में आकर गिर गए। जिससे कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई। ट्रेन के रवाना होने से पहले ही कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष को उठाकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। यहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया।
बाद में उन्हें संभल के ही एशियन हसीना बानो हास्पिटल में भर्ती कराया गया। वहीं सपा नेता छोटे लाल दिवाकर के पैर में भी मोच आ गई। इससे पूर्व स्टेशन पर सपाइयों ने एसडीएम व सीओ को राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें