संभल। कोतवाली क्षेत्र के गांव चिमियावली में हुई मासूम आफियान की मौत पर नागरिक अधिकार संरक्षण एसोसिएशन के सदस्य शोक व्यक्त करने पहुंचे। उन्होंने मासूम के परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही खूंखार कुत्तों से निजात दिलाने का भरोसा दिलाया।
मंगलवार को गांव चिमियावली पहुंचे संगठन के सदस्यों ने मासूम आफियान के परिजनों को सांत्वना दी। तीन वर्षीय आफियान को कुत्तों ने नोंच-नोंच कर मार डाला था। संगठन के सदस्यों को ग्रामीणों ने बताया कि खूंखार कुत्ते पूर्व में भी चार बच्चों को मौत की घाट उतार चुके हैं।
जिससे निजात के प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। संगठन के पदाधिकारियों ने उच्च अधिकारियों से मिलकर निजात दिलाने का आश्वासन दिया है। इस दौरान हाजी नफीस, मोहम्मद लईक, मोहम्मद अतीक आदि मौजूद रहे।