संभल। यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणाम में संभल तहसील के स्कूलों ने परचम लहराया है। कहीं शत-प्रतिशत तो कहीं मामूली से कम नंबरों से स्कूल अग्रणी रहे हैं। जनता इंटर कालेज छछैरा का परीक्षा परिणाम 97 फीसदी रहा, जो अन्य स्कूलों के मुकाबले काफी अधिक है। कालेज के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 96 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे, जिसमें से 93 छात्र-छात्राओं ने अच्छे नंबरों से परीक्षा उत्तीर्ण की है।
सिरसी के जवाहरलाल मैमोरियल नगर पंचायत इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रविंद्र शर्मा ने बताया कि हाईस्कूल का 94.7 जबकि इंटरमीडिएट का 82 फीसदी रिजल्ट रहा। विज्ञान वर्ग में दिलीप कुमार ने 82 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉप किया है। नवाब महमूद अंसारी गर्ल्स इंटर कालेज के संयोजक सईद अख्तर इसराइली ने कहा कि हाईस्कूल का 97 जबकि इंटरमीडिएट का 98 फीसदी रिजल्ट रहा।
हाईस्कूल में नशव ने 78 फीसदी तो इंटरमीडिएट में जैबा युनुस ने 75 फीसदी अंक प्राप्त कर टॉप किया। प्रधानाचार्या रफत जहां ने सभी को बधाई दी। राष्ट्रीय कन्या इंटर कालेज हयातनगर में हाईस्कूल में शक्ति शालिनी ने 83.33 तथा इंटरमीडिएट में कुमारी नेहा ने 80 फीसदी अंक लाकर स्कूल टॉप किया। प्रबंधक दिनेशचंद्र गुप्ता और प्रधानाचार्य मंजूदेश आर्या ने उज्जवल भविष्य की कामना की।
जेडयू इंटर कालेज सरायतरीन में हाईस्कूल का 92.30 तथा इंटरमीडिएट का 82.71 फीसदी रिजल्ट रहा। प्रधानाचार्य शाहिद हुसैन सैफी ने आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इंटर कालेज चंदावली में हाईस्कूल का 81.25 फीसदी रिजल्ट रहा। वहीं, एग्रीकल्चर इंटरमीडिएट में 23 में से 23 छात्र-छात्राओं ने सफलता हासिल कर नाम रोशन किया है। रिजल्ट 100 फीसदी रहा। अलकदीर हायर सेकेंड्री स्कूल मंडी किशनदास सराय में हाईस्कूल का 98 रिजल्ट रहा।