फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की दस बीघा फसल में लगी आग, 50 हजार रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। आसपास खेतों में काम रहे किसानों ने इसकी सूचना पीड़ित किसान को दी। मौके पर पहुंचे किसान ने दमकल को सूचना दी। साथ ही ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी। जब तक आग पर काबू पाया जा सका तब तक पूरी फसल खाक हो चुकी थी। किसान का परिवार इस हादसे के बाद सदमे में है।
विज्ञापन

शनिवार की रात 12 बजे करीब तहसील के गावं सादनगर निवासी हरनारायण पुत्र गजराम के दस बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई। रात में कुछ किसान अपने खेतों पर गेहूं की निकासी करा रहे थे।
उन्होंने आग लगते देखा तो पीड़ित किसान को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पीड़ित किसान के होश उड़ गए। आनन-फानन में दमकल को सूचना दी लेकिन वह नहीं पहुंची। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने के लिए आसपास के सबमर्सिबल चलाए। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। पूरे खेत की फसल जल गई। पीड़ित किसान का कहना है यदि दमकल की गाड़ी आ जाती तो फसल पूरी तरह नहीं जलती। पीड़ित ने इसमें करीब 50 हजार रुपये का नुकसान बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें