फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले चरण में 1.43 लाख किसानों को मिलेगा किसान सम्मान निधि योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल/बबराला। किसानों के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी योजना किसान सम्मान निधि के अंतर्गत 20 फरवरी तक 1.43 लाख किसानों की सूची को वेबसाइट पर फीड करके पंजीकृत किया जा चुका है। जिन्हें पहले चरण में इस योजना का लाभ दिलाकर योजना की प्रथम किश्त खातों में भेजी जाएगी। साथ ही जिन किसानों का पंजीकरण अभी तक नहीं हुआ है, उनके संबंधित अभिलेख एकत्रित कर फीडिंग का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन

सरकार आचार संहिता से पूर्व हर हाल में किसानों को इस योजना का लाभ दिलाना चाहती है। जिले की तीनों तहसीलों में कृषि विभाग में पंजीकृत 2.74 लाख लघु एवं सीमांत किसानों को किसान सम्मान निधि योजना की पात्रता सूची में शामिल करने के लिए ऑनलाइन फीडिंग का कार्य प्रगति पर है। लक्ष्य के अनुसार बीस फरवरी तक एक लाख किसानों का पंजीकरण होना था।
जिसमें जिले की फीडिंग का कार्य अव्वल रहा और अब तकरीबन 143795 लघु एवं सीमांत किसानों की फीडिंग हो चुकी है। जिसमें गुन्नौर तहसील के ब्लॉक गुन्नौर, रजपुरा, और जुनावई में कुल 45,857, चंदौसी के ब्लॉक बनियाखेड़ा और आंशिक बिलारी में कुल 37087 के अलावा संभल तहसील के ब्लॉक संभल, असमोली और पवांसा में कुल 60814 किसानों का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन

जिले के कुल 993 राजस्व गांवों के 1285 मजरा और गांवों के किसानों को इस योजना की पात्रता सूची में शामिल करके उनके खाता और आधार की डिटेल की फीडिंग का कार्य अभी भी प्रगति पर है।
अब तब पंजीकृत होने वाले किसानों को पहले चरण में 24 फरवरी से इस योजना की पहली किश्त खातों में हस्तांतरित की जाएगी। 24 फरवरी को सीएम योगी इस योजना का शुभारंभ करेंगे और तकरीबन एक साथ सभी किसानों को धनराशि उनके खातों में प्रेषित की जाएगी।
-----------------------
हमारे लक्ष्य के मुताबिक 1.40 लाख किसानों को बीस फरवरी तक पंजीकृत किया जा चुका है। अभी फीडिंग का कार्य प्रगति पर है। जितनी फीडिंग हो चुकी है उन किसानों को पहले चरण में 24 फरवरी से धनराशि खातों में भेजनी शुरू हो जाएगी।- नरेंद्र प्रताप मौर्य, जिला कृषि अधिकारी संभल।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें