फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जमीन दिलवाने का झांसा देकर ठगे 16 लाख, दंपती पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सरायतरीन। हयातनगर में 11 मार्च को भूमि खरीदने के मामले में 16 लाख रुपये की ठगी करने, मांगने पर डराने, धमकाने और जान से मारने की धमकी के मामले में दंपती पर कार्रवाई हुई है। दोनों के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

हयातनगर थाना क्षेत्र के कस्बा हयातनगर निवासी अतुल कुमार ने एसपी को बताया कि 11 मार्च को थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने भूमि दिलवाने के लिए सौदा कराया था। जिसमें 9.50 लाख रुपये नकद और पत्नी के खाते में 6.50 लाख रुपये दिए थे। कुल 16 लाख रुपये दे दिए गए लेकिन भूमि का विक्रय बैनामा के बारे में बार-बार कहने के बाद भी नहीं कराया गया। बार-बार वायदा करने के बाद भी विक्रय बैनामा नहीं कराया। जब पैसे मांगे तो धमकी देने लगा। कहा कि कई लोगों से रुपये हड़पे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब कहीं शिकायत की तो जान से मार दूंगा।
इसके बाद 23 अप्रैल को थाना प्रभारी को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। एसपी के आदेश पर शनिवार की देर रात को थाना प्रभारी ने घटना की तहरीर पर थाना क्षेत्र के गांव दतावली निवासी अजय कुमार और पत्नी शशि वाला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि दोनों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें