फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sambhal News: जेएलएम ने शादाब क्लब को 4-1 से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसी। जवाहरलाल मेमोरियल इंटर कालेज के मैदान पर चल रहे फुटबाल टूर्नामेंट में रविवार को जवाहरलाल मेमोरियल इंटर काॅलेज (जेएलएम) सिरसी और शादाब क्लब सिरसी की टीम के बीच मैच खेला गया। जिसमें जेएलएम की टीम ने शादाब क्लब सिरसी को 4-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहले हाफ में दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे के गोलपोस्ट पर कई हमले किए। जेएलएम के खिलाड़ी कैफी के पास पर फरहान ने बेहतरीन गोल करके अपनी टीम को बढ़त दिलाई। शादाब क्लब के खिलाड़ियों ने जवाबी हमला करते हुए कामिल के मैदानी गोल से स्कोर एक एक गोल से बराबर कर दिया। दूसरे हाफ में जेएलएम के खिलाड़ियों ने खेल में तेजी दिखाई। जिस पर अदनान ने दूसरा गोल कर दिया। कुछ समय बाद ही लारेब ने करीब 30 मीटर दूर से सीधी किक पर तीसरा गोल किया। मैच के आखिर समय में जेएलएम के खिलाड़ी कैफी ने चौथा गोल करके अपनी टीम को 4-1 से जीत दिलाकर अगले मुकाबले में जगह बनाई।
शादाब क्लब के खिलाड़ियों ने गोल करने के काफी प्रयास किए लेकिन वह जेएलएम की रक्षा पंक्ति को नहीं भेद पाए। रेफरी की भूमिका अकबर ने निभाई। इस दौरान मोहम्मद अब्बास, वसीम हैदर, आशिक अब्बास, नादिर रजा, मोहम्मद अहद, शादाब, दानिश आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें