फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जान गंवाने वालों की सूची में जनपद के 16 कर्मचारी शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वालों की सूची में संभल जनपद के 16 कर्मचारी शामिल हैं। शासन ने प्रदेश भर के कर्मचारियों की सूची जारी की है। इस सूची की पात्रता पर डीएम अपनी संस्तुति देंगे, इसके बाद परिजनों को अनुग्रह राशि मिलेगी।
विज्ञापन

अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह में संभल जनपद में चुनाव संपन्न हुए थे तथा मतगणना दो मई को हुई थी। इस समय कोरोना की दूसरी लहर चरम पर चल रही थी। ड्यूटी के दौरान कई कर्मचारी संक्रमित होकर काल का ग्रास बन गए थे। शासन ने ड्यूटी के 30 दिनों के भीतर संक्रमित होकर मौत के मामलों को इस सूची में शामिल किया है। शासन से स्तर से अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह की ओर से सूची जारी की गई है। अपर मुख्य सचिव ने आदेश दिए हैं कि डीएम इन पात्र लोगों की सूची का सत्यापन कर अपनी संस्तुति दें।
विज्ञापन

ये नाम हैं शामिल
- अशोक कुमार बेसिक शिक्षा विभाग
- गिरिराज किशोर बेसिक शिक्षा विभाग
- ब्रिजेश कुमार बेसिक शिक्षा विभाग
- महेश कुमार ग्राम विकास विभाग
- लटूर सिंह सिंचाई विभाग
- कांता यादव बेसिक शिक्षा विभाग
- निश्चल सिंह माध्यमिक शिक्षा विभाग
- प्रदीप कुमार शर्मा बेसिक शिक्षा विभाग
- मंजू रानी सक्सेना उच्च शिक्षा
- मोहम्मद वसीम बेसिक शिक्षा विभाग
- सुधीर कुमार शर्मा व्यावसायिक शिक्षा,
- सईद मुर्तजा अहमद बेसिक शिक्षा विभाग
- विजेंद्र पाल सिंह बेसिक शिक्षा विभाग
- रियाजुल हसन बेसिक शिक्षा विभाग
- शोभा रानी पंचायती राज विभाग
- शोभित सिंचाई विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें