फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से साइकिल सवार ग्रामीण की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। चंदौसी बदायूं रोड स्थित पार्थ हास्पिटल के पास वाहन ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वाहन चालक का नाम न बताने पर परिजनों ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया। मृतक के पुत्र ने चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
जनपद बदायूं के थाना फैजगंज बेहटा के गांव कनुआ खेड़ा निवासी अमर सिंह (55) पुत्र चाऊराम शुक्रवार की सुबह 7.30 अपने गांव से कैथल गेट स्थित चंद्रपाल पुत्र किशन के घर आ रहा था। साइकिल सवार अमर सिंह जब बदायूं चंदौसी रोड स्थित पार्थ हास्पिटल के निकट पहुंचा तो पीछे से आ रही कार ने साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे अमर सिंह गंभीर रुप से घायल हो गया।
इस दौरान वहां भीड़ लग गई। जिसने वाहन व चालक को पकड़ लिया और पुलिस के आने पर उसे सौंप दिया। अमर सिंह को निजी अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर परिजन चंदौसी आ गए। अमर सिंह की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ था। परिजन रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंचे और पुलिस से चालक का नाम व पता जानना चाहा। तो पुलिस ने इंकार कर दिया।
इससे मृतक के परिजनों ने रोष व्याप्त हो गया। उन्होंने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होता देख पुलिस ने चालक का नाम व पता बता दिया। मृतक के पुत्र धर्मवीर ने चालक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पंचनामा भर शव पोस्टमार्टम को भेजा है। धर्मवीर ने बताया कि उसे दो बड़े भाई किसी मामले में बदायूं जेल में बंद है। आज पिता को तारीख पर जाना था। वह चंदौसी किसी से रुपये उधार लेने आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें