फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के दौरे को लेकर अफसरों के चेहरों पर उड़ रही हवाइयां

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 29 व 30 जून को मुरादाबाद मंडल के किसी भी जिले में जाकर निरीक्षण कर सकते हैं। इसके लिए अधिकारी कर्मचारी सभी सतर्क हैं। अफसरों के चेहरों पर भी हवाइयां उड़ रही है। स्थानीय निकाय भी बेहतर साफ सफाई की तैयारियों में जुटे हैं तो विभिन्न कार्यालयों में अधूरे कार्यो को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम से संबंधित कोई आदेश निर्देश जारी नहीं किया गया है। लेकिन प्रशासन को इतना जरूर मालूम है कि मुख्यमंत्री 29 व 30 जून को मुरादाबाद मंडल में पहुंचेंगे।
अधिकारियों के साथ विकास कार्यो की समीक्षा तो करेंगे ही, साथ ही किसी भी जिले का दौरा कर स्थलीय सत्यापन भी करेंगे। संभल जिला भी सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने शुक्रवार की शाम को अधिकारियों के साथ बैठक करके आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिलेभर में व्यवस्था को चाक चौबंद रखने, बेहतर साफ सफाई रखने, अधेरे कार्य को पूर्ण करने आदि के निर्देश दिए।
विज्ञापन

यही कारण है कि देर शाम तक विभिन्न कार्यालयों में अधिकारी कर्मचारी अपना अधूरा कार्य निपटाते दिखे। इधर, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए नगर पालिका परिषद चंदौसी के अधिशासी अधिकारी राजकुमार ने शुक्रवार कोस्वास्थ्य विभाग में नगर के सभी सफाई नायकों के साथ बैठक करके सफाई व्यवस्था दुरस्त करने के लिए निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें