फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आसमान से बरस रही आग, घरों से निकलना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। जून के दूसरे सप्ताह में आसमान से लगातार आग बरस रही है। लोग बेहाल हुए जा रहे हैं। नहाने के कुछ देर बाद ही शरीर से पसीना बहना शुरू हो रहा है। घरों में इस कदर तपिश है कि बिजली चली जाने पर कुछ देर रुकना मुश्किल हो जाता है। लगातार बढ़ते पारे से लोग बीमारी की चपेट में आने लगे हैं। इसी क्रम में चिकित्सक गर्म हवाओं के रूप में चल रही लू से बचाव के उपाय बता रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को भीषण गर्मी के लोग घरों से बाहर नहीं निकल पाए। तापमान का मिजाज इस कदर बिगड़ा की 44 पार दर्ज किया गया। यह तापमान सुबह 12 बजे से लेकर 6 बजे तक रहा। हालांकि दिन निकलते ही आसमान से आग बरसानी शुरू गई थी लेकिन तापमान 38 से 39 तक था लेेकिन दोपहर होने तक तापमान का पारा 41 हो गया। जिससे लोगों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा।
वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी के साथ चलने वाली लू के थपेड़ों से लोगों का हाल बेहाल हो गया। दिन और रात के तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी होने से रविवार को दिन का पारा बहुत अधिक बढ़ गया। लगातार बढ़ते तापमान और लू चलने से आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन

गर्मी से परेशान लोग जल्दी मानसून आने की प्रार्थना कर रहे हैं। जिससे इस गर्मी से राहत मिल सके। वहीं दूसरी ओर लगातार बढ़ती गर्मी लोगों को बीमार कर रही है। चिकित्सकों की माने तो इस गर्मी में धूप से बचाव करना बेहतर है। धूप में निकलने से बचना चाहिए। साथ ही बाहर का खाना और खुली चीजों से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें