फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलह घंटे ठप रही आधी आवास विकास कालोनी की बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। रविवार को भी धूप आसमान से आग के शोले बरसाती महसूस हुई। ऊपर से बिजली कटौती ने भी लोगों को काफी परेशान किया। आवास विकास कालोनी की बिजली करीब सोलह घंटे ठप रही। जिससे लोगों को रात जाग कर काटनी पड़ी। बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान होना पड़ा। भीषण गर्मी के कारण सड़कों पर सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। लगातार तापमान के बढ़ने से गर्मी चरम पर है। रविवार को सुबह से ही पारा लगातार चढ़ने लगा।
विज्ञापन

झुलसाने वाली धूप ने लोगों को अपने घरों में कैद होने को विवश कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लेकिन बिजली कटौती के कारण लोगों को घरों में भी सुकून नहीं मिला। चंदौसी के आवास विकास कालोनी में चौधरी चरण सिंह पार्क व आसपास के क्षेत्र की बिजली शनिवार की रात दस बजे कट गई। लोग बिजली का इंतजार करते रहे लेकिन रात भर बिजली नहीं आई।
सुबह को जानकारी हुई कि ट्रांसफार्मर खराब हो गया है। हाईटेंशन में भी खराबी आ गई है। अधिशासी अभियंता डीसी शर्मा को जानकारी मिली तो उन्होंने टीम मौके पर भेजा। ट्रांसफार्मर को बदलवाकर व लाइन को दुरुस्त कराया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर को करीब एक बजे विद्युतापूर्ति सुचारू हो सकी। करीब सोलह घंटे तक बिजली कटी रही। जिससे लोगों को रात जागकर काटनी पड़ी। बूंद बूंद पानी को भी तरसना पड़ा। जिससे भारी परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें