संभल। छोटे से गांव मोहम्मदपुर टांडा का बेटा हर्ष चौधरी अब भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया। हर्ष के दिल में देश के लिए सीमा पर लड़कर दुश्मन को पराजित करने का जज्बा है। हर्ष चौधरी की वर्दी में शनिवार को गया स्थित आफि र्सस एकेडमी में सेना के सितारे लगाए गए। इस मौके पर परिवार के सदस्य भी मौजूद थे।
क्षेत्र के मोहम्मदपुर टांडा निवासी किसान हंसराज सिंह व परिजनों ने जब हर्ष के कंधों पर सेना के सितारे देखे तो उनका सीना गर्व से फूल गया। इससे पहले पासिंग आउट परेड हुई। हर्ष चौधरी ने जुलाई 2015 में एनडीए की परीक्षा पास की थी। चार वर्ष की ट्रेनिंग के बाद शनिवार को गया स्थित आफिर्सस एकेडमी में सभी कैंड्डिेट्स की पासिंग आउट परेड हुई। परेड में हर्ष चौधरी के माता पिता ने भी हिस्सा लिया। हर्ष ने एकेडमी में चौथा स्थान प्राप्त किया है। हर्ष को इन्फेंट्री कोर में पहली नियुक्ति मिली है। हर्ष का कहना है कि भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बनकर वह खुद को दुनिया का सर्वाधिक सौभाग्यशाली व्यक्ति महसूस कर रहे हैं। हर्ष की कामयाबी पर परिवार व क्षेत्र में खुशी है।