संभल। शनिवार की देर शाम बबराला रोड जवाहर चौराहे पर रोडवेज बस और बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें घायल बाइक सवार की हालत गंभीर होने पर अलीगढ़ ले जाते समय मौत हो गई। मौके पर आए लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
क्षेत्र के गांव खेड़ामानी निवासी कुंवरपाल (34) पुत्र तेजपाल अपनी बाइक पर गांव के ही डंबर पुत्र बलराम और साथ रजपुरा क्षेत्र के गांव के देवेंद्र तीनो लोग बबराला की तरफ़ से गुन्नौर की ओर जा रहे थे। तभी बदायूं की तरफ से आ रही बरेली डिपो ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर बैठे तीनों लोग दूर जा गिरे। जिसमें कुंवरपाल की हालत ज्यादा खराब होने पर सीएचसी गुन्नौर ले गए। जहां से कुंवरपाल को अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन कुंवरपाल ने रास्ते में ही दम तोड दिया। उधर, घटना के बाद रोडवेज बस चालक को भीड़ ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।