फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग में ठेका दिलाने के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। बिजली विभाग की ओर से मीटर और ट्रांसफार्मर लगाने का ठेका दिलाने के नाम पर दो लोगों के साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी की गई है। एक पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। इसका संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए। कोतवाली में तत्काल रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शनिवार को नगर के मोहल्ला कोटगर्बी निवासी जमाल रिजवी की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। तहरीर में कहा गया है कि अगस्त 2018 में नगर के चौधरी सराय निवासी जमालउद्दीन ने बताया कि उनके परिचित लोग बिजली विभाग में मीटर, लाइन और ट्रांसफार्मर लगाने की ठेकेदारी करते हैं। वह लोग उप ठेकेदार के तौर पर काम देने के लिए बोल रहे हैं। इस बात पर यकीन करते हुए लखनऊ के डाली बाग निवासी बाबू अहमद लारी और जौनपुर के कनवारिया कावरिया निवासी ओमप्रकाश से मुलाकात की। इन दोनों ने ठेकेदारी का झांसा देते हुए सारी जानकारी दी और दो से ढाई करोड़ रुपये का लाभ मिलने की बात कही। इस बात को मानते हुए पांच लाख रुपये उन्होंने दिए। आरोपियों ने पहली सितंबर को गांव पवांसा, नवादा, नूरपुर, भटोला, सलारपुर, ताहरपुर में मीटर लगवाए। इसके बाद 26 अक्टूबर 2018 को 50 हजार रुपये खाते में डलवाए। पीड़ित ने बताया कि नबंवर के महीने में आरोपी उनके घर आए और ट्रांसफार्मर का ठेका दिलाने के नाम पर 10 लाख रुपये ले गए। ठेके दिलाने के लिए कहा तो आरोपियों ने फिर से 12 दिसंबर को 50 हजार और 14 जनवरी 2019 को 50 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। इसके बाद भी कोई ठेका नहीं दिया। पीड़ित ने बताया कि उनके 19 लाख रुपये आरोपियों के पास चले गए हैं। गुरुवार को नगर के हिंद इंटर कालेज के नजदीक आरोपी मिल गए। उनसे रुपये मांगे तो गाली गलौज की और विरोध करने पर मारपीट की गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली पुलिस से की तो कोई सुनवाई नहीं हुई। जांच पड़ताल का हवाला देकर टाल दिया। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने मामले में गंभीरता दिखाते हुए आरोपियो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश कर दिए। कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें