फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से चोरी कर ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक बेचने वाला आरोपी पकड़ा, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। दिल्ली से चोरी कर जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक बेचने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ा है। कब्जे से दो बाइकें बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस को यह कामयाबी मुखबिर की सूचना पर मिली है।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को नखासा थाना क्षेत्र की सिरसी चौकी पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी कि हयातनगर थाना क्षेत्र के सरायतरीन कोटला निवासी सद्दाम चोरी की बाइक लेकर पोटा-बराही मार्ग से सिरसी की तरफ आ रहा है। सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने घेराबंदी कर दी। इसी दौरान बाइक सवार आता दिखाई दिया। रोकने का प्रयास किया तो वह बाइक मोड़कर भागने लगा। कुछ दूरी तक पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया और बाइक के कागज दिखाने के लिए कहा। आरोपी ने कागज नहीं होने की जानकारी दी। पुलिस थाने ले आई। जहां लाकर पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि यह बाइक स्पेलेंडर प्रो चोरी की है। दिल्ली से चोरी कर लाया था। ग्रामीण क्षेत्र में किसी को बेचने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर पोटा बराही रोड़ स्थित ईंट भट्ठे के खंडहर से दिल्ली नंबर पल्सर बाइक भी बरामद की है। चौकी इंचार्ज इलम सिंह ने बताया कि आरोपी दिल्ली से बाइक चोरी कर जनपद में लाता है और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को गुमराह कर बेच देता है। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें