कुढ़ फतेहगढ़। क्षेत्र के गांव रतनपुर में बिजली का करंट लगने से एक किशोर झुलस गया। बुधवार की सुबह चौदह वर्षीय सचिन पुत्र पप्पू सिंह निवासी रतनपुर गांव के बाहर अपने खेत की सिंचाई कर पाइप को इकट्ठा कर रहा था।
तभी रास्ते में बिजली का करंट युक्त तार टूटा हुआ जमीन पर पड़ा था। सचिन तार को देख नहीं पाया और वह पाइप को इकट्ठा करते वक्त तार की चपेट में आ गया। जिससे वह झुलस गया। खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने बिजली घर को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई और घायल किशोर को निजी वाहन से चंदौसी प्राइवेट नर्सिंग होम ले गए। स्थिति गंभीर होने पर किशोर को मुरादाबाद रेफर कर दिया गया है।