फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बहजोई में यात्रियों को जल्द मिलेगा रोडवेज बस स्टैंड का तोहफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। अब यात्रियों को तपती धूप में खड़े होकर रोडवेज और निजी बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। इसके लिए जिला प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने अफसरों के साथ एनएच स्थित पजाया की जमीन का निरीक्षण किया। जल्द ही जिले में यात्रियों के लिए रोडवेज बस स्टैंड समेत निजी बसों व टैक्सी के स्टैंड बनेगा।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर करीब ढाई डीएम ने एसपी एआरटीओ, एआरएम, राजस्व व चकबंदी विभाग के अधिकारियों के साथ नगर में मुरादाबाद-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित पजाया की जमीन का निरीक्षण किया। काफी देर तक निरीक्षण के बाद सभी अधिकारी वापस लौट आए। डीएम ने बताया कि बहजोई नगर में यात्रियों को आवागमन के लिए रोडवेज व निजी बसों समेत टैक्सी आदि का तपती धूप में खड़े होकर इंतजार करना पड़ता है।
यात्रियों की इसी परेशानी को ध्यान में रखते हुए नगर में रोडवेज बस स्टैंड समेत निजी बस व टैक्सी आदि के स्टैंड के लिए कवायद तेज की जा रही है। इसी क्रम में एनएच स्थित पजाया का निरीक्षण किया गया है। वैसे तो बहजोई में जिला मुख्यालय घोषित होने के बाद से ही नगर में रोडवेज बस व निजी बस के स्टैंड के लिए विचार विमर्श चल रहा था, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते इसमें कुछ देरी हुई है।
विज्ञापन

अब इसे मूर्त रूप देने के लिए तेजी से काम होगा। जिला मुख्यालय घोषित है तो यहां के यात्रियों को भी रोडवेज बस व निजी बस आदि का इंतजार करने के लिए रोडवेज बस व निजी बस स्टैंड की सुविधा दी जाएगी। साथ ही पूरा प्रयास रहेगा कि रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को शीतल पेयजल व शौचालय समेत दूसरी सुविधाएं भी आसानी से मुहैया हो सकें। इस मौके पर कोतवाल सतेंद्र भड़ाना व टीएसआई अनुज मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें