फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदरों के हमले से बचने के लिए भागी महिला छत से गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन/संभल। गर्मी से राहत के लिए छत पर टहल रही महिला पर बंदरों ने हमला कर दिया। बचकर भागी तो पैर फिसल गया और छत से नीचे आ गिरी। चीखपुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

आनन फानन में चिकित्सक के पास ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो कोहराम मच गया। गांव में बंदरों का आतंक काफी दिनों से बढ़ रहा है। कई लोगों को बंदरों ने घायल भी किया है।
शुक्रवार की रात को हयात नगर थाना क्षेत्र के गांव सिहावली निवासी मोहम्मद की 45 वर्षीय पत्नी तसरीवन की छत से गिरने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला रोजा इफ्तार के बाद गर्मी से राहत के लिए छत पर ठहल रही थी। अचानक बंदर आ गए। महिला पर हमलावर हुए तो महिला बचने के लिए भागी। अचानक पैर छत से फिसल गया और आंगन में आ गिरी। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे परिजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

गंभीर हालत में गांव को निजी चिकित्सक के पास ले गए। जहां मृत घोषित कर दिया। महिला के पति ने बताया कि गांव में काफी समय से बंदरों का आतंक है। आए दिन महिलाओं और बच्चों को बंदरों काटते रहते हैं। उनकी पत्नी रोजा इफ्तार के बाद छत पर थी।
इसी दौरान बंदर आ गए। अचानक हमलावर हुए तो वह बचने के लिए भागी और पैर फिसलने से नीचे आ गिरी। गिरने से सिर और हाथ-पैर में गंभीर चोट आई जिससे मौत हो गई। महिला अपने पीछे चार बच्चों को छोड़ गई है। बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। जहां एक ओर घर में ईद की तैयारियों को लेकर खुशियां थीं वहीं दूसरी ओर महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें