फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आवारा कुत्तों ने एक दिन में 15 लोगों को काटा, हर दिन 10 से 12 लोगों को बना रहे निशाना

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। हयातनगर, सरायतरीन और लाडम सराय समेत कई इलाकों के 15 लोगों को आवारा कुत्तों ने काटा लिया। यह कुत्ते लगातार लोगों को निशाना बना रहे हैं। इन कुत्तों को न नगर पालिका की ओर से पकड़ा जा रहा है और न प्रशासन की ओर से गंभीरता दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के रिकॉर्ड के अनुसार हर दिन 10 से 12 लोग एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। इनमें ज्यादातर लोग नगर पालिका क्षेत्र के ही निवासी हैं। इसी क्रम में शनिवार को 15 लोग सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए पहुंचे।
स्वास्थ्य कर्मी सत्यवीर ने बताया कि मासूम बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आ रहे हैं। शनिवार को गांव चाचू नागल निवासी गजेंद्र की पांच वर्षीय मासूम बेटी सुधा को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है। इसके अलावा दीपा सराय निवासी तौफिक, लाडम सराय निवासी संतोष, चौधरी सराय निवासी मुकीम, पंजू सराय निवासी फैजान, हयातनगर निवासी टिंकू, सिरसी निवासी प्रियंका, चकूनी निवासी रामवती, काली की मढै़या निवासी हीरा, पुष्पा, ताहरपुर निवासी इल्मा, शकरपुर निवासी ब्रिजेश, रजाभूड़ निवासी पुष्पेंद्र, कासमपुर निवासी चंद्रवती, पीपली रहमापुर निवासी जफरीन को एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया गया है। बताया कि ज्यादातर लोग संभल नगर पालिका क्षेत्र के ही एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाने के लिए आते हैं। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रामपाल सिंह ने बताया कि आवारा कुत्ते पकड़ने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इसके लिए जल्द टेंडर निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें