फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की सरकारी खरीद-अबकी बार तौल की तिथि का टोकन खुद निकाल सकते हैं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पहली अप्रैल से गेहूं की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र खुल गए हैं। गेहूं बेचने के लिए अब तक 650 किसानों ने पंजीकरण कराया है। बदली व्यवस्था में किसान तौल की तिथि तय कर खुद टोकन निकाल सकते हैं। पिछले सीजन में तौल के लिए क्रय केंद्रों से किसानों को टोकन प्राप्त करना होता था। इसमें गड़बड़ी का अंदेशा होता था। इसलिए अबकी बार तौल की तिथि तय करने के लिए किसान अपनी सुविधानुसार टोकन को ऑनलाइन जेनरेट कर सकते हैं।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विजेयता सिंह ने बताया कि पंजीकरण के समय अगर किसान चाहें तो नामिनी का नाम भर सकते हैं। नॉमिनी परिवार का व्यक्ति होना चाहिए। अगर कहीं भी पंजीकरण के लिए जाएं तो किसान और नामिनी व्यक्ति का आधार कार्ड भी लेकर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें