फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र विरोधी ताकतों को सबक सिखाने का काम करेगा भाजपा का कार्यकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपा की ओर से आतंकवाद के खिलाफ संकल्प एवं वीर शहीदों को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पुलवामा के शहीद सैनिकों को नम आंखों से श्रद्धांजलि देकर ईंट का जवाब पत्थर से देने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

नगर के शहीद भगत सिंह पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में जिलाध्यक्ष राजेश सिंघल ने कहा कि पुलवामा कांड पाकिस्तान की सुनियोजित घटना है। देश भक्तों का हम सम्मान करते हैं लेकिन हिंदुस्तान में रहकर पाकिस्तान का महिमा मंडन करने वालों की अब खैर नहीं है। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता राष्ट्र विरोधी ताकतों को सबक सिखाने का काम करेगा।
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा कि केंद्र में मोदी के नेतृत्व और सरकार पर पूरा विश्वास है कि वह निश्चित रुप से पाकिस्तान और राष्ट्र विरोधी ताकतों को सेना के माध्यम से मुंहतोड़ जवाब देंगे। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पुष्पलता पाल ने कहा कि राष्ट्र शहीदों की शहादत पर रोष और गम दोनों प्रकट कर रहा है यह सच्ची श्रद्धांजलि है।
विज्ञापन

सभा को पूर्व विधान परिषद सदस्य चौधरी चंद्रपाल सिंह पप्पू, परमेश्वरी लाल सैनी, भारत सिंह यादव के अलावा वरिष्ठ नेता डीपी मिश्रा, परीक्षित मोंगिया, विनय गुप्ता, रूपेश सर्राफ, सुनीत टंडन, राजबहादुर सैनी, गोपाल शर्मा, इमरान तुर्की, चरन सिंह भारती, विशाल चौहान, राज कुमार ठाकरे, ओमवीर शर्मा आदि ने संबोधित किया।

राज्यमंत्री के भाषण के दौरान घुसा शराबी, भाजपाइयों ने धुना
संभल। श्रद्धांजलि सभा में जिस समय राज्यमंत्री गुलाब देवी भाषण दे रही थीं तभी एक शराबी वहां आकर उत्पात मचाने लगा। जिसे देख भाजपाइयों ने उसे समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसके नहीं मानने पर भाजपाइयों ने उसकी धुनाई कर दी। बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें