फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मघाती आतंकी हमले के विरोध में चंदौसी में अभूतपूर्व बंद, विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदौसी। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ पर हुए आत्मघाती हमले के विरोध स्वरूप हिंदू जागरण मंच के आह्वान पर चंदौसी अभूतपूर्व बंद रहा। सुबह से ही मुख्य बाजार, ब्रह्म बाजार, फड़ियाई बाजार, स्टेशन रोड, मुरादाबाद गेट समेत पूरा बाजार ही बंद रहा। दोपहर को विभिन्न संगठनों ने घंटाघर पर एक शोक सभा आयोजित कर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी तथा सरकार से मांग की कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब दे।
विज्ञापन

सीआरपीएफ के जवानों पर आत्मघाती हमला करके चालीस से अधिक जवानों को शहीद करने के विरोध में सभी वर्गों में जबरदस्त गुस्सा है। जिसे लेकर हिंदू जागरण मंच के प्रांत प्रचार प्रमुख कौशल किशोर वंदेमातरम ने शनिवार को चंदौसी बंद का आह्वान किया था।
जिसके तहत शनिवार को सुबह से ही पूरे चंदौसी शहर के बाजार बंद रहे। एक विशेष समुदाय बाहुल्य जारई गेट आदि को छोड़कर शहर के अंदर की दुकानें भी बंद रही। फुटपाथ पर दुकानें भी नहीं लगी। चंदौसी बंद में विभिन्न व्यापारिक संगठनों व अन्य सामाजिक संगठनों ने बंद में सहभागिता कर एकता का प्रदर्शन किया। हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने शहर भर में जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इसके बाद दोपहर को घंटाघर पर पूर्व एमएलसी चंद्रपाल सिंह उर्फ पप्पू चौधरी की अध्यक्षता व कौशल किशोर वंदे मातम के संचालन में शोक सभा का आयोजन किया गया। भारत मां के चित्र के निकट ही शहीद सीआरपीएफ के जवानों को लोगों ने कतारबद्ध होकर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इसमें वक्ताओं ने आत्मघाती हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराते हुए केंद्र सरकार से मांग की गई कि वह पाकिस्तान को करारा जवाब दें। इसमें गोविंद गर्ग, अरविंद कुमार गुप्ता, प्रेम ग्रोवर, अनुज वार्ष्णेय, चेयरमैन इंदूरानी, पूर्व एमएलसी परमेश्वर लाल सैनी, प्रभात कृष्णा, गिरीश रतन, विवेक नागपुर, पप्पू इंकलाब, हरि गोपाल, विनय सराफ, राजीव वार्ष्णेय, अंकित जैन, मनोज दिवाकर, अर्चित अग्रवाल, पंकजश्री, आकाश अग्रवाल, तरुण नीरज आदि बड़ी संख्या में व्यापारी व समाजसेवी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें