इन मतदान केंद्रों पर सात दिनों तक पदाभिहित अधिकारी मौजूद रहेंगे, कोई भी अपना नाम वोटरलिस्ट में देख सकता है, दावा आपत्तियां भी दाखिल कर सकता है। नई मतदाता सूची में कुल 1489265 मतदाता हैं, जो विधान सभा चुनाव 2017 में प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। विधान सभा चुनाव-2012 में मतदाताओं की संख्या 1300564 थी। इसमें 188701 मतदाता बढ़ गए हैं।
विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2017 के लिए अंतिम मतदाता सूची 12 जनवरी को सभी मतदान केंद्रों पर प्रकाशित की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि यहां कोई भी मतदाता जाकर मतदाता सूची का अवलोकन कर सकता है। यदि कोई गलती है, नाम छूट गया है आदि दावा व आपत्तियां नामांकन से एक दिन पहले तक कर सकता है। सभी मतदान केंद्रों पर पदाभिहित अधिकारी वोटरलिस्टों के साथ मौजूद रहेंगे। सात दिन तक कोई भी मतदाता अपना नाम वोटरलिस्ट में देख सकेगा।
जिले में सबसे कम मतदाता जुनावई ब्लाक के गांवों में
संभल(ब्यूरो)। विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए जिले की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन गुरुवार को कर दिया गया है। सूची में सबसे अधिक मतदाता चंदौसी के हैं। सबसे कम मतदाता जुनावई ब्लाक के हैं। सूची जारी होने के बाद एक बात तो साफ हुई है कि स्नातकों ने वोटर लिस्ट में नाम शामिल कराने के प्रति रुचि कम दिखाई।
विधान परिषद के स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिले में स्नातक मतदाताओं की संख्या घटी है। पिछले चुनाव में स्नातक मतदाता 18,000 से अधिक थे जो इस बार घटकर कर 9716 रह गए हैं।
असल में गत चुनाव की मतदाता सूची की शून्य मानकर नए सिरे से मतदाता बनाने का काम शुरू किया गया था। इसमें खुद स्नातकों को फार्म भरकर अपना नाम मतदाता सूची में शामिल कराना था। इसमें संभल जिले में स्नातकों ने मतदाता बनने में रूचि कम दिखाई। अंतिम प्रकाशन के बाद जारी सूची के मुताबिक जिले में स्नातक मतदाताओं की कुल संख्या 9716 है। इसमें 6370 पुरुष और 3346 महिला मतदाता हैं। सबसे अधिक 3008 मतदाता चंदौसी में हैं। सबसे कम 156 मतदाता जुनावई ब्लाक में हैं। गवां में 186, बबराला में 548, नरौली में 663, बहजोई में 826, पवांसा में 752, सिरसी में 1329, संभल में 1123, असमोली ब्लाक में 1125 मतदाता हैं।