फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआईबी टीम ने पीतल व्यवसायी के यहां छापा मारा

Fri, 13 Jan 2017 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, संभल
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम को बिना रजिस्ट्रेशन कार्य करने की जानकारी मिली थी। इस दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। 
विज्ञापन

गुुरुवार की अपराह्न तीन बजे मुरादाबाद वाणिज्य कर की एसआईबी टीम मुहल्ला हाथी खाना स्थित पीतल व्यवसायी अभिनव ट्रेडर्स के यहां पहुंची। टीम ने अंदर जाकर निरीक्षण किया, लेकिन कुछ संदिग्ध नहीं मिला। टीम में शामिल असिस्टेंट कमिश्नर सचिन कुमार ने बताया कि किसी ने लखनऊ स्थित कार्यालय में फर्म द्वारा बिना रजिस्ट्रेशन कार्य करने की शिकायत की थी। जिसके चलते छापेमारी की गई। लेकिन फर्म स्वामी ने रजिस्ट्रेशन बोर्ड बाहर न लगाकर अंदर छोटा सा बोर्ड टांग रखा था।
विज्ञापन


कई लोग पीतल के बर्तनों का काम करते पाए गए। उन्होंने बताया कि फर्म स्वामी को अभिलेखों के साथ मुरादाबाद स्थित आफिस आने को कहा गया है। फर्म स्वामी दीपक कुमार ने बताया कि वह मजदूरी पर पीतल के बर्तन बनाते हैं। कार्य कराने के लिए माल अन्य फर्मो द्वारा दिया जाता है। टीम में असिस्टेंट कमिश्रर विनोद शुक्ला, सतेंद्र सिंह तथा व्याणिज्य कर अधिकारी मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें