फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्रवाई के लिए पुलिस के चक्कर काट रही छेड़खानी की पीड़िता

विज्ञापन
विज्ञापन
रजपुरा/बबराला। थाना क्षेत्र के एक गांव में बाजरे की फसल की निराई करते समय गांव के ही एक युवक ने महिला के साथ छेड़खानी की, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई। कार्रवाई न होने के कारण पीड़िता अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है। पीड़िता का कहना है कि वह 14 सितंबर की शाम 5 बजे गांव के निकट बाजरा के खेत में फसल की निराई कर रही थी, तभी गांव के ही एक युवक ने उसे बुरी नियत से दबोच लिया।
विज्ञापन

शोर मचाने के बाद उसके साथ की महिलाएं वहां आ गईं। जिसके बाद युवक धमकी देकर भाग गया। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद घटना की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की गई है। वहीं, रजपुरा के प्रभारी निरीक्षक प्रवीण सोलंकी ने बताया कि घटना के संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। अगर पीड़िता हमारे पास आती है तो हम कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें