रजपुरा/बबराला। नारद मोह भंग की लीला के मंचन के साथ ही रजपुरा के 119वें रामलीला महोत्सव का आगाज हो गया। अयोध्या के कलाकारों ने पहले ही दिन के मंचन में दर्शकों का मन मोह लिया। शनिवार की सुबह को क्षेत्रीय विधायक अजीत कुमार उर्फ राजू यादव ने कार्यक्रम का फीता काटकर शुभारंभ किया। तत्पश्चात पंडित शिवभक्त शर्मा ने विधि विधान से झंडी पूजन और गणेश भगवान का पूजन कराया। इसके बाद कलाकारों ने नारद मोह की लीला का मंचन किया। इस मौके पर हरि बाबा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेशचंद्र गौड़, प्रबंधक शैलेश वार्ष्णेय, दुर्गेश शमा आदि का सहयोग रहा।