संभल। ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 29 मई को मतदान हुआ। तीन मई को देर रात तक मतगणना हो गई। हार जीत का परिणाम भी आ गया है लेकिन इसे ऑनलाइन नहीं किया गया। इसके चलते ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को अपनी हार जीत के विषय में कोई जानकारी नहीं मिल रही है।
पवांसा ब्लॉक की 102 ग्राम पंचायतों में ग्राम पंचायत सदस्य के 1304 पदों के लिए चुनाव हुए थे। मतदान 29 मई को हुआ था। मतगणना 2 मई को शुरू हुई और 3 मई की रात तक चली। लेकिन मतगणना में ग्राम पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवारों को पास नहीं दिया गया था। सिर्फ प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य पद के उम्मीदवार या उनके एजेंट गणना में शामिल हुए थे। इसलिए ग्राम पंचायत सदस्य अभी तक चुनाव परिणाम से अनभिज्ञ हैं। कौन प्रत्याशी जीता और कौन हारा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।
चुनाव परिणाम जानने के लिए तमाम विजेता उम्मीदवार भटक रहे हैं। अधिकारियों से भी इसकी शिकायत की गई है। उम्मीदवारों का कहना है कि पवांसा ब्लॉक पर पंचायत चुनाव की मतगणना का कार्य धीमी गति से हुआ। यही वजह है कि ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव का विरवण ऑनलाइन अपलोड नहीं है।
वहीं 130 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से कुल 88 क्षेत्र पंचायत सदस्यों के चुनाव परिणाम की डिटेल ऑनलाइन अपडेट की गई है। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य पद के विजेताओं का प्रमाण पत्र दिया जा चुका है।