फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन ग्राम प्रधान पद और एक बीडीसी सदस्य के लिए मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। पंचायती चुनाव के लिए जो ग्राम पंचायत रह गई थीं। वहां रविवार को चुनाव संपन्न हो गया है। तीन प्रधान पद व एक बीडीसी सदस्य के लिए चुनाव कराया गया है। प्रधान पद के लिए चुनाव इन ग्राम पंचायतों में प्रत्याशि यों की मौत होने पर स्थगित कर दिए गए थे। जबकि बीडीसी सदस्य का चुनाव चिन्ह ही मतपत्र में अंकित नहीं था। शांतिपूर्ण से चुनाव संपन्न हुआ है। हालांकि अधिकारियों ने सभी मतदान केंद्रों पर भ्रमण किया और हालात का जायजा लिया। कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए बार बार हिदायत दी गई।
विज्ञापन

पवांसा ब्लॉक की ग्राम पंचायत हसनपुर मुंजब्ता में 76.76 प्रतिशत मतदान हुआ। जबकि असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत दबोई कला में 89.08 प्रतिशत मतदान किया गया। असमोली ब्लॉक की ग्राम पंचायत सैमली में 79.04 प्रतिशत मतदान हुआ है। मंसूरपुर माफी के बूथ पर बीडीसी सदस्य का चुनाव हुआ है। जहां 77 प्रतिशत मतदान किया गया। मतदान के दौरान अपर जिलाधिकारी केके अवस्थी और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल ने भ्रमण किया। असमोली की ग्राम पंचायत दबोई कला पहुंचे और कोरोना की गाइडलाइन का पालन कराने के लिए निर्देश दिए। जिससे संक्रमण न फैल सके।
शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ है। हालांकि पुलिस की चौकसी बनी रही। मतदान केंद्रों के आसपास पुलिस की भीड़ एकत्र नहीं होने दी। यह मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया था। शाम को छह बजे तक मतदान किया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हसनपुर मुंजब्ता में सबसे ज्यादा बीमार मतदान करने पहुंचे
ग्राम पंचायत हसनपुर मुजब्ता में मतदान के दौरान सबसे ज्यादा बीमार लोग मतदान करने के लिए पहुंचे। इस गांव में बुखार का प्रकोप चल रहा है। लोगों को ड्रीप लग रही है। महिलाएं और बुजुर्ग इस समय बुखार की चपेट में आ गए हैं। मतदान के दौरान काफी संख्या में ऐसे लोग दिखाई दिए जो बीमार थे और उनके परिजन पकड़कर मतदान केंद्रों तक लाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें