चंदौसी। संभल सीओ आफिस के एक स्टाफ सहित जिले में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। जनपद में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1116 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुटी है। संक्रमितों को चिन्हित कर आईसोलेशन किया जा रहा है।
शनिवार को आरटीपीसीआर लैब से आई जांच रिपोर्ट में संभल सीओ आफिस एक 33 वर्षीय स्टाफ कोरोना संक्रमित मिले हैं। सीओ आफिस में संक्रमण मिलने से हड़कंप मचा है। इसके अलावा चंदौसी की ग्रीन कालोनी निवासी 28 वर्षीय युवक, बनियाखेड़ा ब्लाक के गांव सादिकपुर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, कस्बा नरौली निवासी 26 वर्षीय युवक, गुन्नौर ब्लाक के कस्बा बबराला निवासी 38 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिले हैं।
इसके अलावा जिला अस्पताल में रैपिड एंटीजन किट से कोरोना की जांच कराई गई। इसमें बहजोई क्षेत्र के पांच लोगों को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना संक्रमितों को आईसोलेशन करने में जुटी है। मोहल्ला निगरानी समिति की सदस्य आशा वर्कर और एएनएम संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को चिन्हित कर सूची बना रही है। चिन्हित कर संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच कराई जाएगी।
कोरोना मीटर:
नए संक्रमित: 13
कुल संक्रमित: 1116
सक्रिय मरीज: 154
ठीक हुए मरीज: 931
अब तक 47846 लोगों की हो चुकी जांच
चंदौसी। जनपद में आरटीपीसीआर लैब, रैपिड एंटीजन किट और ट्रूनेट मशीन से 47 हजार 846 लोगों की कोरोना की जांच हो चुकी है। इनमें से कुल 1116 लोग कोरोना संक्रमित मिले है। राहत देने वाली बात यह है कि 931 लोगों ने कोरोना को मात दी है और पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं।